फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद की सड़कों पर मौत के गड्ढे

Sat, 01 Mar 2014 03:43 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में ड्राइविंग करते समय सावधानी की जरूरत है। सड़कों में जगह-जगह जानलेवा गड्ढे बने हैं, जो आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। इनके कारण हर साल कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ता है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन


हाईवे पर भी जगह-जगह गड्ढे बने हैं। इन जानलेवा गड्ढों की अभी तक मरम्मत नहीं की गई है। आचार संहिता लगने के चलते अब जल्द मरम्मत की उम्मीद भी नहीं है।

शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने महानगर में कई प्वाइंट पर बने इन जानलेवा गड्ढों को अपने कैमरे में कैद किया। अधिकारियों से बात की गई। अधिकारियों का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद पेंचवर्क शुरू कराया जाएगा।

जीटी रोड का बुरा हाल
गाजियाबाद से मोहन नगर आते समय आईटीएस इंस्टीट्यूट के सामने पिछले पांच महीने से गड्ढ़ा बना है। कई बार इस गड्ढे की चपेट में आकर लोग घायल हो चुके हैं। शुक्रवार को बारिश के बाद हुए जलभराव से गड्ढे की गहराई का ही पता नहीं चल पा रहा था।
विज्ञापन


मोहन नगर चौराहे पर वाहनों के दबाव के कारण सड़क पर गड्ढें बन गए हैं। तेज रफ्तार दोपहिया वाहन चालक ध्यान नहीं दे तो अचानक ऊंचा-नीचा पड़ने पर वाहन फिसल जाता है। शुक्रवार को 15 मिनट में ही करीब आधा दर्जन दुपहिया सवार यहां बाल-बाल बचे।

नोएडा से वसुंधरा की ओर जाने वाली यह सड़क एक वर्ष से क्षतिग्रस्त है। जगह-जगह से गिट्टियां निकलकर गड्ढें बन गए हैं। आरडब्ल्यूए की लगातार मांग के बाद भी इन्हें सही नहीं किया गया। करीब छह माह पूर्व स्कूटी सवार एक स्कूली छात्रा की इसी गड्ढे से बचने के चक्कर में ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई थी।

मरम्मत के छह माह बाद ही उखड़ी सड़क
सेक्टर-4 सी की मुख्य मार्ग पर छह महीने पहले ही नगर निगम ने मरम्मत कराया था। गुणवत्ता में बरती गई लापरवाही के कारण यहां सड़कों पर बड़े गड्ढे बन गए हैं। आसपास के लोगों की माने तो जो रोजाना इस सड़क से निकलते हैं उन्हें तो पता है मगर बाहर से आने वाले वाहन चालक अक्सर गड्ढों की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे रखें सावधानी :
वाहनों को निर्धारित गति से तेज न चलाएं
रात में वाहनों की लाइट पास वाली जलाकर रखें
आगे वाले वाहन से दूरी बनाकर रखें
दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर चलें
वाहनों के ब्रेक आदि का नियमित परीक्षण कराते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें