एनसीआर में पूरे हफ्ते शाम को मौसम बदलेगा। धूलभरी तेज हवा के साथ बिजली चमकने और हल्की बारिश की भी संभावना है। बादलों की आवाजाही के बावजूद अधिकतम तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आएगी।
अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री के बीच रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हुई।
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया तो उत्तराखंड, यूपी समेत हिमाचल के कुछ हिस्सों में 1.5 डिग्री से 3 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।