दिल्ली में शुक्रवार रात को तीन कॉरिडोर से अंगदान में छह लोगों को नई जिंदगी मिली है। सोनीपत की 57 वर्षीय महिला के ब्रेन डेड होने पर परिजनों ने अंगदान की इच्छा जताई।
इसके बाद मैक्स सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल शालीमार बाग ने तीन अलग-अलग हास्पिटल में अंगदान के लिए ग्रीन कॉरिडोर के लिए दिल्ली पुलिस से मदद मांगी।
इसके बाद आधे घंटे के अंदर अंगदान अन्य मरीजों के जीवन बचाने के लिए दूसरे अस्पतालों में पहुंच गए। मैक्स हास्पिटल शालीमार बाग के डॉ. बहीद जमान के मुताबिक, सोनीपत की महिला की ब्रेन डेड होने के बाद परिजनों की काउंसिलिंग की गई।