फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में रुक-रुक कर हुई बारिश ने दी बड़ी राहत, जल्द साफ होगा मौसम

Tue, 31 May 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बारिश में युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में रविवार को शुरू हुई बारिश सोमवार तक रुक-रुककर कई हिस्सों में जारी रही। मई की गर्मी में इस बारिश ने बड़ी राहत दी। दिन का तापमान दिल्ली में सामान्य से 8 डिग्री नीचे 32.4 डिग्री, मेरठ में 9 डिग्री नीचे 31.2 डिग्री व हरियाणा के हिसार में सामान्य से 12 डिग्री नीचे 30.2 दर्ज हुआ।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग के अनुसार, मई महीने में दिल्ली का अधिकतम तापमान इतना नीचे पिछले पांच साल में कभी नहीं गिरा, ये अपने-आप में रिकॉर्ड है। दिल्ली के पूसा केन्द्र पर तो पारा 29.9 डिग्री तक आ गया।

वहीं फरीदाबाद में 31.2 व नोएडा में 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को मौसम कुछ इसी तरह का रहने की संभावना जताई है। हालांकि अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में मई के महीने में इतना नीचे नहीं गिरा पारा

बारिश
पहली जून से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश-बर्फबारी को छोड़कर पूरे उत्तर पश्चिम भारत में आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की है। इससे तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि होगी।

पांच जून तक पारा फिर 42-43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जम्मू-कश्मीर में अधिकतम जगह, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगह बारिश-बर्फबारी हुई। 

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व यूपी में ज्यादातर जगह बारिश हुई। एनसीआर में दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, मेरठ, सोनीपत, रोहतक, नूह में भी बारिश हुई। गुड़गांव में 29 मिमी व सोनीपत में 25 मिमी बारिश सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दर्ज हुई।

चौबीस घंटे से ज्यादा लगातार रुक-रुककर हुई बारिश के कारण दिल्ली में न्यूनतम तापमान कुछ जगह सामान्य से 5 डिग्री नीचे और पंजाब व पूर्वी यूपी में 3-5 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। इतना ही नहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से काफी नीचे चला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें