दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झंडेवालान मंदिर के चलते रानी झांसी रोड (दोनों कैरिज्वे), कैलाश कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर से लाला लाजपत राय मार्ग, जीके-1 स्थित पहाड़ी वाला मंदिर के चलते इंद्र चंद्रा सेन मार्ग, छतरपुर मंदिर के चलते छतरपुर मंदिर रोड, एमजी रोड पर सीडीआर चौक, एमजी रोड पर मांडी कट, अंधेरिया रोड, 60 फुटा रोड और मेन छतरपुर रोड, कालकाजी मंदिर के चलते नेहरू प्लेस से मोदी मिल तक बाहरी रिंग रोड (दोनों कैरिज्वे) और काली बाड़ी मंदिर से मंदिर मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
इसके अलावा जहां रामलीला हो रही हैं वहां पर भी शाम से लेकर देर रात तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। रामलीलाओं के चलते शाम छह से लेकर रात 11 बजे तक नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, जेएलएन मार्ग और तुर्कमान गेट पर आम लोगों की आवाजाही बंद रहेगी। रामलीला व नवरात्र के चलते मार्ग पांच अक्टूबर तक प्रभावित रहेंगे।