फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: पीएफआई से जुड़े 19 आरोपियों की रिमांड पांच दिन और बढ़ी, एनआईए कोर्ट में किए गए पेश

Mon, 26 Sep 2022 09:43 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, नई दिल्ली

सार

सोमवार को चार दिन की रिमांड खत्म होने पर उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया था। 22 सितंबर को 11 राज्यों में एनआईए, ईडी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापामारी में 106 से अधिक पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की एनआईए कोर्ट ने पीएफआई से जुड़े 19 आरोपियों की रिमांड पांच दिन और बढ़ा दी है। सोमवार को चार दिन की रिमांड खत्म होने पर आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को 11 राज्यों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और पुलिस की एक संयुक्त टीम द्वारा छापामारी में 106 से अधिक पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। आतंकवादियों की कमर तोड़ने के लिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

इसमें एनआईए और ईडी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल समेत अन्य राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर छापे मारे। छापामारी के दौरान 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह पीएफआई और उससे जुड़े लोगों की ट्रेनिंग, टेरर फंडिंग और लोगों को संगठन से जोड़ने के खिलाफ ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

महाराष्ट्र में पांच आरोपियों की एटीएस कस्टडी तीन अक्तूबर तक बढ़ी

महाराष्ट्र एटीएस ने सोमवार को मुंबई में एक कोर्ट को बताया कि वह पीएफआई के खिलाफ कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार पांच आरोपियों के अलकायदा और आईएस जैसे आतंकवादी संगठनों से संबंधों की जांच करना चाहती है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच करना चाहती है। एटीएस ने कहा कि उसने एक आरोपी के ठिकाने से कुछ साहित्य व हू किल्ड करकरे नामक किताब बरामद की है और उसका उसका लैपटॉप व फोन बरामद किया है। 

इसके बाद कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड की मांग को सही नहीं ठहराते हुए उसे तीन अक्तूबर तक की रिमांड दी है। ये पांच आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार 20 लोगों में से हैं, जिन्हें पिछले गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें