फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भी नहीं दौड़ेगी नवरात्र स्पेशल, कालका जाने वाले यात्रियों की परेशानी

Fri, 08 Apr 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार भी यात्रियों को नवरात्र स्पेशल की सुविधा नहीं मिलने वाली है। ऐसे में कालका जी मंदिर दर्शन जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे की ओर से अभी तक इस बाबत कोई सूचना नहीं दी गई है। रेलवे के इस कदम की यात्री संघ ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि पलवल, असावटी, बल्लभगढ़, न्यूटाउन और ओल्ड स्टेशन से हर साल नवरात्र में बड़ी संख्या में महिलाएं कालका जी मंदिर दर्शन के लिए आती-जाती हैं। पिछले 7-8 सालों से रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए भीड़ से बचने के लिए पलवल से निजामुद्दीन तक नवरात्र स्पेशल ट्रेन चलाई जाती थी।

आठ अप्रैल से नवरात्रि की शुरूआत हो रही है लेकिन अभी तक रेलवे की ओर से इस बाबत कोई सूचना नहीं है। यानी दर्शनार्थियों को इस बार नवरात्रि स्पेशल शटल की सुविधा नहीं मिलने वाली। रेल पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेस सचिव प्रकाश मंगला का कहना है कि रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधाओं में कटौती कर रहा है।
विज्ञापन


गतिमान एक्सप्रेस चलाने की जल्दी थी लेकिन लोकल गाडिय़ों को समय पर नहीं चला पा रहे हैं। उधर दिल्ली मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल का कहना है कि अभी नवरात्र स्पेशल चलाने के  बारे में बोर्ड की ओर से कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें