फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी निकला सरगना: अंतरराज्यीय क्राइम सिंडिकेट का प्रमुख सदस्य है दिनेश उर्फ ढिल्लू, तीन गैंगस्टरों से जुड़े हैं तार

Sat, 30 Apr 2022 02:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्पेशल सेल ने ढिल्लू के कब्जे से एक पिस्तौल, चार राउंड गोलियां और एक बाइक बरामद की है। ढिल्लू उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई जघन्य हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट के मामले में वांछित है।
विज्ञापन
दिनेश उर्फ ढिल्लू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की है। स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय क्राइम सिंडिकेट के प्रमुख सदस्य की गिरफ्तारी की है। यह सदस्य नामी राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी है जिसकी पहचान दिनेश उर्फ ढिल्लू के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि दिनेश तीन अंतरराज्यीय गैंगस्टरों कौशल, मोनू ललहेरी और नवीन बाली से करीब से जुड़ा हुआ है। इन तीनों तीनों की गिनती दिल्ली-एनसीआर के कुख्यात गैंगस्टरों में होती है।

स्पेशल सेल ने ढिल्लू के कब्जे से एक पिस्तौल, चार राउंड गोलियां और एक बाइक बरामद की है। ढिल्लू उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई जघन्य हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट के मामले में वांछित है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश पर नवंबर 2021 में हरियाणा पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फिलहाल वह जेल में बंद अपने आकाओं के निर्देश पर अपने प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्यों को खत्म करने की योजना बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें