देश में पहली बार यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे हाईस्पीड मेट्रो दौड़ेगी। यह 120 किलोमीटर की रफ्तार से देश में चलने वाली सबसे तेज मेट्रो होगी। यह ट्रेन की तरह जमीन पर दौड़ेगी।
ग्रेटर नोएडा से जेवर तक 40 किलोमीटर यह आपको कम समय में पहुंचा देगी। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यमुना प्राधिकरण के सीईओ संतोष यादव समेत तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच इस पर चर्चा हुई।
अभी तक दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, जयपुर, नोएडा में अधिकतम 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो चल रही हैं। वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट के लिए चलने वाली मेट्रो भी करीब 90 से 100 किमी की स्पीड से चलाई गई है।