फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा वोटिंग करने वालों की आएगी शामत

Mon, 07 Apr 2014 05:26 PM IST
दीपक पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वोट डालने के बाद स्याही मिटाकर फिर से वोट डालने की हिम्मत करने वालों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। अब वोट डालते समय हर वोटर की तस्वीर कैमरे में कैद होगी।
विज्ञापन


अगर कोई व्यक्ति फर्जी वोट डालते हुए पकड़ा जाता है तो न केवल उसके खिलाफ बल्कि जिस प्रत्याशी को वह वोट डाल रहा है उस पर भी फर्जी वोट डलवाने का मामला दर्ज करवाया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, प्रशासन इस मामले में किसी तरह की चूक नहीं बरतना चाहता।

स्याही मिटाकर भी नहीं दे पाएंगे दोबारा वोट

फरीदाबाद में 1108 केंद्रों पर मतदान होगा। इसमें पारदर्शिता के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी समेत सभी अधिकारी काम में जुट गए हैं। हाल में ही गुड़गांव में एक निजी चैनल के स्टिंग में फर्जी वोट बनाने का मामला सामने आया था।

केमिकल द्वारा स्याही मिटाने की बात भी सामने आई है। प्रशासन के अनुसार, अगर वोट डालने वाले चेहरे एक बार कैमरे में कैद हो गए तो दोबारा वह केमिकल से स्याही मिटाकर भी वोट नहीं डाल सकते।

सहायक निर्वाचन अधिकारी कुलवीर सिंह ढाका के अनुसार हर बूथ पर दो कैमरामैन लगाए जाएंगे। क्योंकि इस बार छह लाख से अधिक वोटर बढ़ गए हैं। बूथ के बाहर व अंदर दोनों जगह वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

फर्जी वोटों से बिगड़ जाता है समीकरण

राजनीतिक दलों के कुछ नेताओं के मुताबिक, फर्जी वोट डलने से सारा समीकरण बिगड़ जाता है। क्योंकि एक नेता दिन-रात मेहनत करके अपना जनाधार बनाता है। लोग भी अपने मन में धारणा बनाते हैं कि उनके वोट से ही नेताजी की हार जीत तय होगी। लेकिन फर्जी वोट डालने से मामला उलट जाता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दहिया ने कहा ‌कि फरीदाबाद में पहले किसी चुनाव में फर्जी वोट डालने का मामला सामने नहीं आया है। इस बार भी ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। क्योंकि प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रत्येक व्यक्ति की तस्वीर कैमरे में कैद होगी। जिससे वह दोबारा स्याही मिटाकर वोट नहीं डाल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें