सीमित परिसर में चल रहे विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय इलाका
दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी महरौली बदरपुर रोड, पुष्प विहार
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय सेक्टर-16C, द्वारका
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय सेक्टर-9, द्वारका
इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ओखला इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 3
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी शाहबाद दौलतपुर, मेन बवाना रोड
दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी पी-625 और 745, आउट्रम लेन, नई दिल्ली
इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन मदरसा रोड, कश्मीरी गेट
1300 : करोड़ राजस्व मिलेगा डीडीए को
डीडीए को भूमि और फ्लैटों के लिए अतिरिक्त राजस्व के तौर पर लगभग 1300 करोड़ रुपये मिलेंगे। गौरतलब है कि पिछले एक साल से अधिक समय में डीडीए, अपनी बिना बिकी इन्वेंटरी में से लगभग 8000 फ्लैट्स बेचने में सफल रहा है।
सब सिटी का होगा विकास
नरेला क्षेत्र के विकास के लिए कई दिशा में काम किया जा रहा है। यहां पर एजुकेशन हब के साथ अन्य विकास कार्य भी किए जा रहे हैं। इसमें आवास, कोर्ट, पुलिस, अस्पताल, जेल कॉम्प्लेक्स के निर्माण भी शामिल हैं। इसके अलावा यहां लोगों की पहुंच आसान बनाने के लिए मेट्रो व अन्य परिवहन सुविधा को भी मजबूत किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नरेला को द्वारका की तर्ज पर ही विकसित किया जाएगा। ऐसा होने से इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग आएंगे। इससे दिल्ली का बोझ कम होगा। साथ ही नरेला का भी विकास होगा।