फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : जेएनयू दीक्षांत समारोह में पहली बार सफेद कुर्ता-पाजामा और सफेद साड़ी का ड्रेस कोड, रिहर्सल में भी लागू

Sat, 13 Jan 2024 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा सीमा शर्मा, नई दिल्ली

सार

जेएनयू ने दो फरवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए पहली बार सख्त गाइडलाइन तैयार की है। इसमें पुरुषों को सफेद कुर्ता-पाजामा और महिलाओं को सफेद बार्डर वाली साड़ी या फिर सफेद कुर्ता-सलवार या पाजामा पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में पहली बार छात्र और शिक्षक ड्रेस कोड के तहत भारतीय परिधान पहनकर शामिल होंगे। जेएनयू ने दो फरवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए पहली बार सख्त गाइडलाइन तैयार की है। इसमें पुरुषों को सफेद कुर्ता-पाजामा और महिलाओं को  सफेद बार्डर वाली साड़ी या फिर सफेद कुर्ता-सलवार या पाजामा पहनना अनिवार्य होगा। इसके ऊपर दुपट्टा विश्वविद्यालय की ओर से दीक्षांत समारोह वाले दिन उपलब्ध करवा जाएगा। खास बात यह है कि जेएनयू के सभी स्कूल, सेंटर, डिपार्टमेंट के डीन, प्रमुख, शिक्षकों और छात्रों को ड्रेस कोड के साथ ''फॉर्मल शूज '' पहनने होंगे।

विज्ञापन


जेएनयू के ज्वाइंट रजिस्ट्रार प्रोफेसर उमाकांत अग्रवाल की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। जेएनयू प्रशासन ने पहली बार दीक्षांत समारोह को लेकर छात्रों और शिक्षकों के लिए सख्त गाइडलाइन तैयार की हैं। अभी तक बिना किसी ड्रेस कोड के सामान्य तरीके से डिग्री दी जाती थीं। इसमें लिखा है कि 16 जनवरी 2023 से लेकर 15 जनवरी 2024 तक पीएचडी प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले स्कॉलर्स को भी डिग्री दी जाएगी।

हालांकि दीक्षांत समारोह में मिलने वाली डिग्री ऑरिजनल नहीं होगी। पीएचडी स्कॉलर्स को दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए 1200 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ 25 जनवरी तक आवेदन करना होगा। जबकि स्नातक छात्र 1200 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ 22 जनवरी तक पंजीकरण कर सकते हैं। हालांकि पीएचडी स्कॉलर्स को इससे पहले अपने स्कूल, सेंटर व हॉस्टल से नो डयूज सर्टिफिकेट लेना जरूरी है।
विज्ञापन


रिहर्सल में भी ड्रेस कोड होगा अनिवार्य
एआईसीटीई ऑडिटोरियम में एक फरवरी को दीक्षांत समारोह का रिहर्सल होगा। इसमें सभी स्कूल के डीन, चेयरपर्सन को शामिल होना जरूरी है। सभी शिक्षकों को भी तय ड्रेस कोड के तहत कपड़े और जूते पहनकर ही आना होगा। इसमें पुरुषों को सफेद कुर्ता - पाजामा और महिलाओं को बार्डर वाली सफेद साड़ी या फिर सफेद कुर्ता-चुड़िदार, पाजामा पहनना होगा। उसके नीचे फॉर्मल शूज पहनने होंगे। यदि कोई स्नातक छात्र रिहर्सल में शामिल नहीं होगा तो उसे दीक्षांत समारोह में भी शामिल नहीं किया जाएगा।

सरस्वती वंदना व वंदे मातरम से शुरुआत
दीक्षांत समारोह का आगाज सरस्वती वंदना के बाद वंदे मातरम से होगी। जबकि समापन में राष्ट्रीय गान रहेगा। समारोह शुरू होने से आधा घंटा पहले सभी को तय सीट पर बैठना होगा। समारोह में अल्फाबेटिकली यानी ए, बी, सी, डी, ई, एफ के तहत सभी स्कूल, सेंटर को बिठाया जाएगा। यानी समारोह में सभी स्कूल, सेंटर को एक समान तवज्जो मिलेगी।

हिंदी और इंग्लिश में डिग्री
जेएनयू अपने दीक्षांत समारोह में हिंदी और इंग्लिश भाषा में प्रिंट हुई डिग्री मिलेगी। अभी तक डिग्री सिर्फ इंग्लिश में ही प्रिंट हुई मिलती थी। डिग्री में कुलपति, रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार सभी के हस्ताक्षर होंगे। इसके अलावा विशेष दीक्षांत समारोह के लिए कुलपति बाद में फैसला कर सकती हैं। इसके अलावा कुलपति दीक्षांत समारोह से पहले भी छात्रों को डिग्री प्रदान कर सकती है। यह फैसला विशेष रूप से छात्रों के कैरियर में उन्नति को ध्यान में रखते हुए लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें