फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के लिए मुसीबत बनी नमो चाय: अनुराग ठाकुर

Wed, 12 Feb 2014 01:08 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से लोगों को पिलाई जा रही नमो चाय ने कांग्रेस की हालत पतली कर दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस के लोग मोदी पर ताने कसते थे, लेकिन यही ताना अब मोदी की ताकत बन गया है। आज देश की जनता ने यह निर्धारित कर दिया है कि देश बेचने की बजाए चाय बेचने वाला बेहतर प्रधानमंत्री साबित होगा।

ठाकुर ने यह बात मंगलवार को हरियाणा प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जगदीश भाटिया के एनएच-एक स्थित निवास पर लोकसभा चुनाव के तहत एक नोट एक वोट अभियान शुरू करते वक्त कही। उन्होंने इस मौके पर नमो टी स्टॉल की शुरुआत भी की। वहां मौजूद लोगों को चाय पिलाई।
विज्ञापन


इससे पहले ठाकुर ने पूर्व विधायक चंदर भाटिया के निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा क्षेत्र में घर घर जाकर पार्टी की उपब्धियों का बखान करें। वह प्रत्येक मतदाता से एक रुपए का नोट व एक वोट भी मांगने का काम करें।

इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक जगदीश भाटिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय गौड़, गिर्राजदत्त गौड़, मुकेश गौड़, मदन लाल आजाद, संदीप जोशी, रेनू भाटिया, मोहन सिंह भाटिया, कंवल खत्री, महेंद्र नागपाल, वेद कुकरेजा, बसंत कालड़ा एवं राजपाल डागर सहित कई लोग मौजूद थे।

ठाकुर का हुआ जगह-जगह स्वागत
इससे पहले ठाकुर ने सेक्टर-नौ में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशवीर डागर के कार्यालय की शुरुआत की। वहां पर डागर ने उनका पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद ठाकुर का आज सेक्टर-28 में पार्टी नेता अनगंपाल सिंह बैंसला के निवास पर उनका स्वागत हुआ।

इस मौके पर विधायक कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने कहा कि एक वोट, एक नोट अभियान के तहत फरीदाबाद एवं गुडग़ांव से सबसे ज्यादा नोट और वोट मिलने चाहिए। क्योंकि सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व इन्हीं दोनों जिलों से जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें