फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... इसलिए कैपिटल लेटर में ही लिखने होंगे दवाइयों के नाम

Tue, 11 Feb 2014 12:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रस्ताव मंजूर हो गया तो आपके डॉक्टर को अंग्रेजी के बड़े (कैपिटल ) अक्षरों में नुस्खा लिखना पड़ेगा। भारतीय चिकित्सा परिषद (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) ने उस अधिसूचना के मसौदे को मंजूर कर लिया है, जिसमें डॉक्टरों के लिए दवाइयों के नाम अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में लिखना जरूरी किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल अंग्रेजी के छोटे अक्षरों में दवाइयों के लिखे नामों को पढ़ना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से कई बार मरीजों को गलत दवा दे दी जाती है। केमिस्टों की शिकायत है कि सुनने में एक ही जैसे लगने वाले दो दवाइयों के नाम से कई बार मुश्किल खड़ी जाती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी के बाद अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में दवाइयों के नाम लिखने की अनिवार्यता तय करने वाले मेडिकल काउंसिल का नोटिस प्रभावी हो जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय इस सुझाव को लागू करने में दिलचस्पी दिखा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजली के जैसा एक बटन आपके शरीर में भी है

इसे हरी झंडी मिलने के बाद देश भर में डॉक्टरों को निर्देश देकर नए नियमों का पालन करने के लिए कह दिया जाएगा। दरअसल डॉक्टरों की पर्चियों में दवाइयों के नाम लिखने के तरीके पर बहस पुरानी है। लेकिन पिछले कुछ साल से इस मुद्दे ने जोर पक़ड़ लिया है और अब उनसे अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में नाम लिखने की मांग की जाने लगी है।

सुनने में मिलते-जुलते नाम वाली दवाइयां मसलन - सेलिन (विटामिन सी), सेलिब (सेलेकोक्सिब - आर्थराइटिस के लिए), मेलाक्विन (मलेरिया रोधी दवा) मेहाक्विन (एंटीबायोटिक) एजू (एंटीबायोटिक) एजोक्स (चिंता रोधी दवा) के सिलसिले में अक्सर केमिस्टों के सामने दुविधा पैदा हो जाती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में दवाइयों के नाम लिखना अच्छा सुझाव है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें