फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुश होकर उठाई बंदूक, रिश्तेदारों पर ही चल गई गोली

Tue, 11 Feb 2014 12:19 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
घोड़ी-बछैड़ा गांव में एक बारात में बारातियों द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। शराब के नशे में की गई फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें ग्रेनो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिसहड़ा गांव से रविवार को एक बारात घोड़ी-बछैड़ा गांव में आई थी। बारात की चढ़त के दौरान कुछ युवकों ने शराब के नशे में हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसमें तीन लोगों को गोली लगी और वह घायल होकर गिर गए।

यह भी पढ़ें: पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग

गोली लगने के बाद बारात में हड़कंप मच गया और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में दो को छुट्टी दे दी गई। तीसरे का अभी इलाज चल रहा है। लड़की पक्ष ने आनन-फानन में वर-वधू के फेरे पड़वाए और विदाई कर दी।
विज्ञापन


सीओ दादरी अनुज चौधरी का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसी कोई घटना नहीं है। सूचना मिली थी जिसकी अस्पतालों में जांच कराई गई, लेकिन गोली लगने से घायल होने वाला एक भी व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें