फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज संभलकर निकलें, ट्रैफिक पुलिस ने किया रूट डायवर्जन

Sun, 05 Oct 2014 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
आज घर से निकलते वक्त थोड़ा संभलकर निकलने। बकरीद के मौके पर शहर में कई जगह नमाज के चलते ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। सुबह साढ़े दस बजे तक वाहनों का मार्ग बदलने को लेकर पुलिस ने अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की है। जिसमें वाहनचालकों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


सोमवार को बकरीद की नमाज अदा करने के लिए एनएच आठ पर रोक लगाने के चलते वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जिसमें सेक्टर-29 लेजरवैली ग्राउंड के अलावा सेक्टर-23 ताऊ देवीलाल पार्क, जामा मस्जिद के अलावा कई स्थानों पर नमाज स्थल पर इंतजाम किए है। हालांकि एनएच आठ की ईदगाह मस्जिद बकरीद की नमाज को लेकर राजीव चौक पर सुबह साढ़ सात बजे से साढ़े दस बजे तक वाहनों को सर्विस लेन पर जाने से रोक लगाई जाएगी।

वाहनों को सुभाष चौक से भेजा जाएगा। एसीपी ट्रैफिक के मुताबिक राजीव चौक वाहनों की पार्किंग के लिए लघु सचिवालय के पास बस स्टैंड की खाली जमीन पर की गई है। इसके अलावा लेजरवैली ग्राउंड में ही वाहनों की पार्किंग लगाई जाएगी। पुलिस के मुताबिक नमाज के दौरान भारी पुलिसबल तैनात रहेगा। प्रशासन के आदेशानुसार एक्सप्रेस-वे और सर्विस लेन को जाम नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


नमाज स्थल के लिए मुफ्त मिलेगी रोडवेज बसें
बकरीद के मौके पर नमाजियों को नमाज स्थल पर पहुंचाने के लिए इस बार भी रोडवेज की मुफ्त सेवाएं मिलेगी। बकरीद की नमाज को लेकर रोडवेज ने तैयारियां कर ली है। जिसमें राजीव चौक से छह घंटे तक नमाजियों के लिए मुफ्त बसें चलेंगी।

बकरीद पर प्रशासन की तरफ से बनाए गए नमाज स्थलों तक नमाजियों को जाने के लिए रोडवेज विभाग ने उचित प्रबंध किए है। हाइवे स्थित ईदगाह मस्जिद के पास से नमाजियों को सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली ग्राउंड के लिए सीधी बस सर्विस चलाई जाएगी।

इससे पहले ईद की नमाज के दौरान भी जिला प्रशासन के आदेश पर रोडवेज ने राजीव चौक से लेजरवैली ग्राउंड के लिए मुफ्त बस चलाई थी। रोडवेज के मुताबिक सुबह साढ़े छह से साढ़े ग्यारह बजे तक राजीव चौक से पांच बसों को चलाया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।

रोडवेज महाप्रबंधक रोहित यादव ने बताया कि सोमवार को राजीव चौक से पांच सिटीबसों को चलाया जाएगा। जो नमाजियों के लिए मुफ्त रहेगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। सुबह साढ़े छह बजे बसों को राजीव चौक पर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें