चुनावों के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में शराब पकड़ी है। चुनावों के दौरान शराब सप्लाई की आशंका के चलते पुलिस इनके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। पुलिस की टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।
सेक्टर-10ए क्राइम ब्रांच की टीम को मिली सूचना के आधार पर सेक्टर-18 एरिया से 110 पेटी शराब की पकड़ी। जिसमें देशी और अंग्रेजी शराब की पेटियां थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बीती रात ही पुलिस की सीआईए-46 को सूचना मिली कि एक गाड़ी में अवैध शराब सप्लाई के लिए ले जाई जा रही है।
पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए एक डिजायर गाड़ी को जब्त किया। जिसमें से 22 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस की टीम ने एक्साइज विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमें जब्त गाड़ी के मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पटौदी एरिया में हरीराम नामक व्यक्ति को 48 बोतल समेत गिरफ्तार किया। जबकि भौंडसी में राजेश व विनोद को अलीपुर मोड़ से 26 बोतलों सहित अरेस्ट किया गया।
इस प्रकार पुलिस की टीमों ने अलग अलग एरिया से एक्साइज डिपार्टमेंट मे साथ मिलकर यह शराब पकड़ी। इसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। माना जा रहा है कि यह शराब चुनाव के दौरान विधानसभा एरिया में वोटरों के पास जानी थी। पुलिस आयुक्त के मुताबिक चुनावों के दौरान अवैध शराब की बिक्री को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है।