फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजफगढ़-आजादपुर बस टर्मिनल पर मिलेंगी कई सुविधाएं, विश्वस्तरीय बनाने की है योजना

Wed, 16 Jan 2019 03:37 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
dtc (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की विश्वस्तरीय मॉडर्न बस टर्मिनल बनाने की योजना ने तेजी पकड़ ली है। मंगलवार को इसी योजना के तहत परिवहन विभाग ने नजफगढ़ और आजादपुर बस टर्मिनल को नए सिरे से मॉडर्न तकनीक से तैयार करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी। इस योजना के तहत राजधानी में कुल सात टर्मिनल को मॉडर्न लुक दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को नजफगढ़ और आजादपुर बस टर्मिनल को मॉडर्न तरीके से तैयार करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने इस संबंध में दिल्ली वासियों को ट्वीट संदेश में दोनों टर्मिनल के विश्वस्तरीय मॉडर्न डिजाइन को भी दिखाया।

इन बस टर्मिनल के डिजाइन एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशनों पर मुसाफिरों को मिलने वाली सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। टर्मिनल में बस प्लेटफॉर्म के साथ-साथ पब्लिक प्लाजा होगा। यहां वॉटर एटीएम, ई-कियोस्क और एटीएम की सुविधाएं भी होंगी। यहां यात्रियों के सामान के लिए लॉकर की सुविधा भी होगी। एसी वेटिंग रूम भी होेंगे। इस योजना के तहत सरकार ने नेहरू प्लेस बस टर्मिनल के लिए टेंडर पहले ही जारी कर दिया है।
विज्ञापन


बसों के समय की सटीक जानकारी मिलेगी
दोनों बस टर्मिनल में बसों के लिए मॉडर्न सिस्टम होगा, जिससे बसों के आने-जाने के मार्ग में कोई रुकावट नहीं होगी। इसके साथ ही बसों के समय की सटीक जानकारी भी यात्रियों को मिल सकेगी। बसों पर काम करने वाले स्टाफ के लिए बेहतर रेस्ट रूम बनाया जाएगा। यहां यात्रियों को बस पास सेक्शन की सुविधा भी मिलेगी। पैदल चलने वालों के लिए अलग लेन बनेगी।

कॉमन मोबिलिटी कार्ड भी होगा रिचार्ज
इन बस टर्मिनल में कॉमन मोबिलिटी कार्ड को रिचार्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यहां से मेट्रो कार्ड रिचार्ज करने के बाद यात्रियों को मेट्रो स्टेशनों पर लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। यात्रियों को प्राइवेट साइकिल पार्क करने के लिए स्टैंड की सुविधा भी मिलेगी। यात्री यहां से किराये पर बाइक भी ले सकेंगे। ऑनलाइन बिल पेमेंट के लिए यहां ई-क्यिोस्क भी होंगे। बच्चों के लिए यहां क्रेच और प्ले एरिया बनाने की तैयारी भी इस योजना में शामिल है। ऑटो और टैक्सी के लिए भी यहां अलग से स्थान होगा। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए भी अलग प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। नए टर्मिनल में प्रमुख जगह पर मोहल्ला क्लीनिक भी बनाए जाएंगे।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें