त्योहारों पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। 21 अक्तूबर को धनतेरस, 22 को छोटी दिवाली और 23 को दीपावली है।
24 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा और 25 को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने 21 अक्तूबर सुबह आठ बजे से 25 अक्तूबर रात तक भारी वाहनों का रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया है।
ये रहेगा डायवर्जन
मोहननगर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को मेरठ तिराहा से डायवर्ट कर घूकना मोड़ और पुराना बस अड्डा होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा।
पुराना बस अड्डा से किसी भी भारी वाहन को चौधरी मोड़ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। चौधरी मोड़ से किसी भी भारी वाहन को पुराना बस अड्डा और घंटाघर की तरफ से नहीं जाने दिया जाएगा।
साजन मोड़ से किसी भी भारी वाहन को चौधरी मोड़ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। यहां से वाहनों को डायवर्ट कर डायमंड फ्लाईओवर और एनएच-24 से गंतव्य को भेजा जाएगा।