फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा और भाई करते हैं शारीरिक शोषण, मुझे नहीं जाना घर'

विज्ञापन
विज्ञापन
कविनगर थानाक्षेत्र की एक कालोनी में बने आश्रम में रह रही युवती ने परिजनों के साथ घर जाने से मना कर दिया है। युवती का कहना है कि उसके पापा और भाई उस पर बुरी नजर रखते हैं, शारीरिक शोषण करते हैं।
विज्ञापन


उधर, परिजनों का कहना है कि युवती ऐसा आश्रम वालों के दबाव में कह रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले व्यक्ति ने मंगलवार को एसपी सिटी से शिकायत की थी कि उसकी बेटी को एक आश्रम में बंधक बनाकर रखा गया है।

एसपी सिटी ने मामले की जांच कविनगर पुलिस को करने के  लिए कहा। शिकायत मिलने पर युवती को आश्रम से छुड़ाने गईऱ् पुलिस को युवती ने बताया कि वह तीन माह से आश्रम में रह रही है, किसी ने उसे बंधक नहीं बनाकर रखा है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

मां और भाई वहां से बाद में चले आए

युवती ने कहा कि पापा और भाई उसका शारीरिक शोषण करते थे। इससे परेशान होकर वह मां और छोटे भाई के साथ आश्रम में रहने गई थी।

मां और भाई वहां से बाद में चले आए, वह वहीं पर रह रही थी। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

युवती के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। युवती ने घर जाने से इंकार किया है, वह आश्रम में रहना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें