फेस-3 थाना अंतर्गत एक गांव में चॉकलेट देने के बहाने सात वर्षीय बच्ची को घर बुलाकर उससे रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची के शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। फेस-3 थाना अंतर्गत एक गांव में बेलदारी का काम करने वाला शख्स परिवार समेत रहता है।
मंगलवार दोपहर उसकी सात साल की बच्ची घर पर अकेली थी। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाला मनीष गुप्ता पीड़ित परिवार के पड़ोस में ही रहता है।