प्रद्युम्न की हत्या के आरोपी कंडक्टर की बहन
- फोटो : ani
रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दो के छात्र प्रद्युमन ठाकुर की मौत के बाद सरकार और स्कूल प्रशासन लगातार अभिभावकों की आलोचनाओं का शिकार हो रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी स्कूल बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। मामले में प्रद्युम्न की हत्या के आरोपी कंडक्टर की बहन ने बयान दिया है कि उसके भाई को पीटा गया है और उस पर झूठा बयान देने के लिए दबाव डाला गया। स्कूल के प्रिंसिपल ने पुलिस को घूस दी है। इसलिए मेरे भाई को फंसाया गया है।
इसके अलावा आरोपी के पिता ने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है। उसको इस केस में फंसाया जा रहा है। इस सब के पीछे स्कूल का हाथ है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गुरुग्राम में प्रद्युमन मर्डर केस होने के बाद फैसला लिया गया है कि दिल्ली के सभी स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी। साथ ही सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
My brother has been beaten up & pressurized to give wrong statements. School principal has bribed the police:Sister of accused bus conductor pic.twitter.com/hF6QJzEKXo
— ANI (@ANI) September 10, 2017
My son is innocent, he is just being framed; all this because of the school:Father of accused Bus conductor Ashok #RyanInternationalSchool ] pic.twitter.com/seU2rzbNol
— ANI (@ANI) September 10, 2017
पढ़ें- प्रद्युमन मर्डर केसः 7 दिन में चार्जशीट, CM बोले- रद्द हो सकती है रायन स्कूल की मान्यता
गौरतलब है कि मामले में शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि अगर स्कूल पर आरोप सिद्ध होता है तो उसकी मान्यता रद्द की जाएगी। उन्होंने आगे कहा था कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
वहीं मामले में पुलिस कमिश्नर संदीप खेरवार ने प्रेस कॉंप्रेस में कहा था कि 7 दिन में चार्जशीट दायर की जाएगी। एक-दो दिन में चीजें साफ हो जाएंगी। हत्या में इस्तेमाल हुई चाकू और कपड़े को फरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।