संसद मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग बैंक की पहली मंजिल पर लगी। इस घटना के चलते मौके पर पहुंची दमकल की करीब एक दर्जन गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया।
पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार देर रात करीब 10 की है। बैंक से धुआं निकलता देख दमकल और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना के चलते मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की करीब 10 से ज्यादा गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग बैंक की पहली मंजिल पर लगी, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेज और कम्प्यूटर आग की चपेट में आने से नष्ट हो गए। दमकल सूत्रों के मुताबिक फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं लग सका है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#FLASH Delhi: Fire breaks out at first floor of SBI building at Parliament Street. Fire brigade have reached the spot. pic.twitter.com/OVknCvv4my
— ANI (@ANI) September 9, 2017