डिपो में टेस्ट ट्रैक भी बनेंगे
खास बात यह है कि विस्तारित डिपो में पिंक और मैजेंटा लाइन्स के लिए नए टेस्ट ट्रैक भी शामिल होंगे। मुकुंदपुर डिपो में पुनर्निर्मित सुविधा की 2024 के अंत तक शुरू किए जाने की उम्मीद है। फेज-4 के तहत दिल्ली मेट्रो के तीन गलियारों मजलिस पार्क से मौजपुर (12.31 किमी), जनकपुरी पश्चिम पर नई लाइनों पर लगभग 65 किलोमीटर का विस्तार किया जा रहा है। आर के आश्रम मार्ग-जनकपुरी पश्चिम (29.26 किमी) और दिल्ली एयरोसिटी से तुगलकाबाद (23.62 किमी पर निर्माण कार्य चल रहा है।
लाइनों की संख्या में बढ़ोतरी से डिपो पर कम होगा बोझ
पहले से चालू मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन (पिंक लाइन) पर छह नई एलिवेटेड स्टैबलिंग लाइनें होंगी। एलिवेटेड लाइनों की संख्या में बढ़ोतरी से डिपो पर बोझ कम होगा और ट्रेनों को जरूरत के मुताबिक ट्रैक पर भेजना संभव होगा। मुकुंदपुर डिपो के अलावा सरिता विहार और अजरौंदा में मौजूदा डिपो का भी विस्तार किया जा रहा है। इससे फेज-4 के एयरोसिटी-तुगलकाबाद सहित वायलेट लाइन ( कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह लाइन) पर मेट्रो का उपयोग किया जाएगा। डिपो में मौजूदा संसाधनों का उपयोग उनकी पूरी क्षमता से किया जाएगा। इससे खर्च के साथ साथ मानव संसाधनों की जरूरतें भी कम होगी।