फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में मिली मुख्तार की पत्नी की कार

Wed, 08 Apr 2015 01:06 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार गार्डन 80 फीट रोड पर कौमी एकता दल के विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की पत्नी की कार लावारिस अवस्था में मिली।
विज्ञापन


सूचना के बाद आनन-फानन में एसएसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे। कार से 4 चाकू  और अन्य सामान मिला है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि कार सोमवार को ग्रेटर कैलाश स्थित उनके फ्लैट से चोरी हुई थी।

मंगलवार रात 8 बजे कार मिलने की सूचना पर  एसआई राधेश्याम ने जाकर जांच की तो कार मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी की निकली। इससे पुलिस को कार के दस्तावेज और 4 चाकू बरामद हुए।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी धर्मेंद्र कुमार और एएसपी विपिन टाडा मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी की जांच की। टाडा ने बताया कि कार सोमवार को ग्रेटर कैलाश स्थित उनके फ्लैट से चोरी हुई थी। ग्रेटर कैलाश थाने में इसकी एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन


विधायक के स्टीकर से हुई पहचान ः कार पर विधायक का स्टीकर लगा था। पुलिस को जब दस्तावेजों में अफशा अंसारी का नाम मिला तो उन्होंने मुख्तार अंसारी से संपर्क किया।

पूछताछ में पता चला कि सोमवार को ही उनकी एक और कार चोरी हुई थी। एसआई राधेश्याम की अगुवाई में देर रात तक सर्च आपरेशन चलाकर चोरों की तलाश की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें