फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यमुना सफाई के लिए जनता के पास पहुंचे केजरीवाल

Wed, 08 Apr 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। साथ ही वादा किया कि दिल्ली की आबोहवा साफ-सुथरा बनाने के लिए उनकी सरकार दुनिया भर की बेहतरीन तकनीकों पर काम करेगी। वह मंगलवार शाम भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में दिल्ली के आर्थिक विकास विषय पर बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए आम लोगों को अपने सुझाव देने चाहिए। बारिश के दौरान यमुना का जलस्तर काफी बढ़ जाता है। जबकि इस समय यमुना नाला बन गई है। अतिरिक्त पानी को हम बचा नहीं पाते।

इसे साफ करने और बारिश के पानी के संग्रह के लिए अगर किसी के पास कोई आइडिया हो तो उनकी सरकार इसका स्वागत करेगी। केजरीवाल के मुताबिक, प्रदूषण और कचरा प्रबंधन के लिए अगर कोई बता सके कि कौन सी तकनीक इस्तेमाल होनी चाहिए तो सरकार इस पर काम करेगी। जरूरत पड़ी तो इसके लिए वैश्विक स्तर पर कंपनियों को बुलाया जाएगा। दिल्ली को साफ-सुथरा शहर बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने की जरूरत है।
विज्ञापन


उनकी सरकार दिल्ली को वैश्विक शहर बनाना चाहती है, लेकिन यह सिर्फ अमीरों के लिए नहीं होगी। इसमें गरीब और मध्यम वर्ग भी खुशहाल होगा। इसके लिए आप सबकी मदद चाहिए। उनकी सरकार दिल्ली को पांच साल में विश्व के पांच सबसे ईमानदार शहरों में लाना चाहती है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह कारोबार को बढ़ावा देना चाहते हैं। इससे सबसे बड़ा फायदा निजी क्षेत्र में मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह अपने इरादों को पूरा करने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को परफॉर्मेंस भत्ता मिलेगा और एक साल तक तबादला नहीं होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें