फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कंपाउंड संघ चुनाव में मुकेश बने अध्यक्ष

Fri, 25 Sep 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील कंपाउंड संघ के चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हो गए। सुबह से शाम तक चले मतदान में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव पद पर कांटे का मुकाबला चला। अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध ही चुन लिया गया।
विज्ञापन


तहसील कंपाउंड संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर इस बार एडवोकेट मुकेश कुमार त्यागी के सामने किसी ने चुनाव ही नहीं लड़ा। ऐसे में उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, सांस्कृतिक सचिव पवन कुमार, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार और कार्यकारिणी सदस्या लोकेश त्यागी, अरुण चौधरी एवं राजीव शर्मा का भी निर्विरोध चयन हो गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नितिन कुमार शर्मा ने अपने निकतटम प्रतिद्वंदी से 120 वोट ज्यादा हासिल करके जीत हासिल की। इसी प्रकार सचिव पद पर रविंद्र कुमार शर्मा ने 83 और सहसचिव पद पर रजनीश चौधरी ने 135 वोट ज्यादा लेकर परचम लहराया।

चुनाव अधिकारी राजकुमार शर्मा और योगेश त्यागी ने मतदान का परिणाम घोषित किया। परिणाम घोषित होने के साथ ही तहसील परिसर में जश्न मनाया गया। ढोल बजाए गए और आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें