फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरेगा ईमानदारी का मफलर, मंत्री के भाई और स्टाफ का स्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में एक ऑडियो क्लिप और एक वीडियो क्लिप दिखाकर मंत्री इमरान हुसैन पर सहयोगी के जरिये घूस मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


हुसैन सरकार में पर्यावरण, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गंभीर आरोप लगने के कारण मंत्री को पद से हटाने और जांच में आरोप साबित होने पर केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि स्टिंग की सीडी सीबीआई को सौंपकर जांच की मांग करेंगे और अरविंद केजरीवाल को भी सीडी भेजेंगे। वहीं, मंत्री इमरान हुसैन ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अगर ऐसे कोई आरोप साबित हो जाएं तो मैं राजनीति ही छोड़ दूंगा।
विज्ञापन

Trending Videos

ऑडियो में मंत्री के भाई और मकान मालिक की बातचीत रिकॉर्ड

अजय माकन ने पूर्व मंत्री हारून यूसुफ और मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो वीडियो जारी किया उसमें मंत्री के कर्मचारी को मकान मालिक से पैसे की बात करते तो ऑडियो में मंत्री के भाई और मकान मालिक व तीसरे में जूनियर इंजीनियर और मकान मालिक की बातचीत रिकॉर्ड है।

इसमें एक छोटे प्लॉट का मामला निपटाने के लिए 25-30 लाख रुपये की मांग की गई। वीडियो रिकॉर्डिंग में मंत्री के कथित निजी कर्मचारी हम्माद और बिल्डर कासिम की बातचीत स्टिंग की गई है जो 28 दिसंबर की है।

शिकायतकर्ता का नाम कासिम है जो मकान बना रहा था जिसकी एवज में इमरान हुसैन के ऑफिस में काम करने वाला एक शख्स पैसे की मांग कर रहा है तो इमरान हुसैन का भाई फुरकान हुसैन भी पैसे मांग रहा है।

इलाके के जूनियर इंजीनियर से भी पैसे की मांग की गई

इलाके के जूनियर इंजीनियर से भी पैसे की मांग की गई। इसमें 60-65 गज के मकान के लिए 30 लाख रुपये मांगने और पहले पांच लाख रुपये दिए जाने का जिक्र शिकायतकर्ता कर रहा है।

दूसरी क्लिपिंग में शिकायतकर्ता से पैसे मांगते और जूनियर इंजीनियर को मंत्री को पैसे देकर आने की बात कहते हुए रिकॉर्ड किया गया है। माकन का कहना है कि आम आदमी पार्टी सरकार को अभी एक साल नहीं हुए हैं और दो मंत्री भ्रष्टाचार में हटाए जा चुके हैं।

अजय माकन ने ट्वीट कर कहा कि उतरेगा ईमानदारी का मफलर, कौन लगाता है आम आदमी को बेईमानी की टोपी-शाम 4 बजे पर्दाफाश पीसी। भ्रष्ट सरकार की पोल खोल, मफलर बाबा के चालीस चोर।

वहीं आरोपी मंत्री इमरान हुसैन का कहना है कि अगर अजय माकन साबित कर दें कि मेरे किसी कर्मचारी या परिवार के सदस्य इसमें शामिल हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। मेरा इन लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन माकन प्रूव नहीं कर पाए तो उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन

इलेक्शन में करोड़ों खर्च, मंत्रालय लेने में भी खर्च हुआ

वीडियो स्टिंग में मंत्री इमरान हुसैन के कथित कर्मचारी हम्माद कह रहा है कि इलेक्शन में करोड़ों रुपये का खर्च आता है। पांच-सात करोड़ रुपये का बैठ जाता है उनका इलेक्शन इस वार्ड का।

पूरी दिल्ली की सीट पर नहीं लगते होंगे इतने जितना इमरान लगाता है। घर और ऑफिस का भी लाखों रुपये का खर्चा है। हम्माद ने कायतकर्ता कासिम से यहां तक कहा है, देखो यार एक बात सुनो, तुमने ये बात भी देखी होगी कि मंत्रालय लेने के लिए उन्होंने कितना पैसा लगाया है।

सीट तक पहुंचने के लिए कितनी भागदौड़ की, कितना लगा दिया उसने। कैसे कवर करेगा, यहीं से तो कवर करेगा। शिकायतकर्ता कहता है कि मेरी इमरान भाई से मीटिंग करा दे। इस पर हम्माद कहता है कि जब से मंत्रालय मिला और कुर्सी पर आए, लेनदेन या पैसे की बात वो किसी से नहीं करते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें