फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट के पास बन रहे टनल में धंसी मिट्टी, एक मजदूर घायल; अस्पताल में भर्ती

Thu, 14 Dec 2023 08:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टनल के अंदर फंसे एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकला लिया गया है। जिसे मामूली चोट आई है। 
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट पर बन रहे टनल में मिट्टी धंसने से एक मजदूर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआई एयरपोर्ट के पास बन रहे टनल में काम के दौरान गुरुवार शाम मिट्टी धंस गई। जिसके चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया। वहां काम कर रहे मजदूरों ने उसे बाहर निकालकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल मजदूर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पैर में चोट लगी है। पुलिस ने कंस्ट्रक्शन करवा रहे कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल मजदूर की पहचान नंदन (20) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम 6.55 बजे पुलिस और दमकल विभाग को आईजीआई एयरपोर्ट के पास बन रहे टनल में मिट्टी धंसने और मलबे के नीचे मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिली। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के साथ आपदा प्रबंधन की टीम और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। वहां नंदन घायल अवस्था में मिला। जिसके पैर में चोट लगी थी। पुलिस उसे तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई।

जांच के दौरान मजदूरों ने बताया कि कुछ मजदूर टनल में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई। जिससे मिट्टी के साथ कंस्ट्रक्शन के काम में इस्तेमाल कुछ सामान के गिरने से नंदन घायल हो गया। जांच में पता चला कि मजदूर ठेकेदार जय कुमार के साथ काम कर रहे थे। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टनल का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें