फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की पत्नी का कथित ऑडियो वायरल, कहा- मेरे पति के हैं विवाहेत्तर संबंध

Sun, 24 Mar 2019 11:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ऑडियो वायरल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बुलंदशहर लोकसभा सीट पर शनिवार को वायरल हुए एक ऑडियो ने सनसनी मचा दी। ऑडियो में एक महिला ने खुद को सांसद की पत्नी बताकर दूसरी महिला से पति के विवाहेत्तर संबंध होने की बात कही है। हालांकि सांसद डॉ. भोला सिंह की पत्नी ने शनिवार को एसएसपी को पत्र देकर ऑडियो में अपनी आवाज न होने की शिकायत की है।

विज्ञापन


यह ऑडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है, जब लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और डॉ. भोला सिंह को भाजपा ने बुलंदशहर सीट से फिर से प्रत्याशी बनाया है। कथित ऑडियो दो महिलाओं के बीच बातचीत का है। एक महिला खुद को सांसद की पत्नी बता रही है, जबकि दूसरी को भाजपा कार्यकत्री। जिस महिला के पति से संबंध बताए हैं, उसके संगठन के किसी वरिष्ठ नेता की बेटी होने का दावा किया गया है। 

दूसरी ओर, सांसद और उसकी पत्नी ने उक्त ऑडियो को सिरे से नकार दिया है। सांसद की पत्नी अनुराधा सिंह ने मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। उसने इसे पति की छवि खराब करने व पार्टी व संगठन को बदनाम करने की साजिश बताया है। एसएसपी एन. कोलांचि ने बताया कि सांसद डॉ. भोला सिंह की पत्नी ने तहरीर दी है। पूरी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष की ओछी राजनीति : भोला सिंह
यह विपक्ष की गंदी राजनीति है। झूठा ऑडियो वायरल कर मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई है। एसएसपी मामले में निष्पक्ष जांच करवाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें