फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाति मालीवाल मारपीट मामला: सांसद संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल से की मुलाकात, काफी देर तक हुई बातचीत

Wed, 15 May 2024 11:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सांसद संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ दिल्ली महिला आयोग की सदस्य वंदना सिंह भी मौजूद रहीं। दोनों में काफी देर तक इस मसले पर बात हुई। 
 
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद संजय सिंह बुधवार को डीडीयू मार्ग स्थित स्वाति मालीवाल के आवास पर पहुंचे। दिल्ली महिला आयोग की सदस्य वंदना सिंह भी उनके साथ थीं। दोनों में काफी देर तक इस मसले पर बात हुई। इसके बाद मीडिया से बात किए बिना दोनों लौट गए। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि अभी भी मामला पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। मालीवाल को मनाने की कोशिश आप के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से की जा रही है। जब तक मालीवाल खुद सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं देंती, तब तक मामला शांत नहीं होगा।

क्या था मामला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचीं दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास के भीतर खुद के साथ मारपीट की पीसीआर कॉल कर दी। कॉल में स्वाति ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव पर मारपीट के आरोप लगाए। इसके बाद वह सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों को घटना की मौखिक जानकारी दी। हालांकि, लिखित शिकायत बाद में देने की बात कहकर थाने से लौट गईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें