फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के बागी सांसद ने बढ़ाई भाजपाइयों की बेचैनी

Wed, 12 Feb 2014 10:10 PM IST
मलिक असगर हाशमी/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव से कांग्रेस के बागी सांसद राव इंद्रजीत सिंह आज भाजपा में शामिल होने वाले हैं। इसको लेकर भाजपा के एक खेमे में बेचैनी है। राव को महत्व दिया जाना उन कार्यकर्ताओं को नहीं भा रहा, जो सालों से भाजपा का झंडा उठाए घूम रहे हैं। उधर, एक वरिष्ठ नेता ने एक दिन बाद अपने पत्ते खेलने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


राव ने भाजपा में शामिल होने से पहले ही अपनी किलेबंदी शुरू कर दी है। कई पार्षदों का उनके समर्थन में आना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इनमें वह पार्षद भी हैं, जो कल तक अपने बूते गुड़गांव से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। अब राव की बदौलत विधानसभा चुनाव लड़ने का सपना देख रहे हैं।

दूसरी तरफ, भाजपा के एक खेमे ने खुद को सारी गतिविधियों से अलग कर लिया है। भाजपा की राव इंद्रजीत को गुड़गांव से चुनाव लड़ाने की योजना है। जबकि, इस सीट से गुड़गांव की पूर्व सांसद और पार्टी की वरिष्ठ नेता डॉक्टर सुधा यादव चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


एक अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता भानी राम मंगला भी इस सीट से टिकट मांग रहे हैं। उधर, राव नरबीर सिंह समर्थक तो लोकसभा में पार्टी की नेता सुषमा स्वराज से उनके लिए टिकट की गुहार भी लगा आए हैं।

पुराने भाजपाइयों की समझ है कि केवल सीट जीतने की लालच में पुराने लोगों को दरकिनार करना ठीक नहीं। एक अन्य बुजुर्ग नेता का कहना है कि फिलहाल तमाम परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है। समय आने पर अपनी बात अनुकूल फोरम में रखेंगे।

शक्ति प्रदर्शन को तैयार
भाजपा में शामिल होने के मौके पर इंद्रजीत शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हैं। हरियाणा इंसाफ मंच के तमाम लोगों को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचने को कहा गया है। भारी भीड़ जुटाने को मंच के नेता एवं कार्यकर्ता गांवों का दौरा भी कर चुके हैं। उधर, भाजपा में बढ़ते कद के कयासों के बीच कई भाजपाई उनके शरण में अभी से आ गए हैं। कोई उनके यहां हाजरी देने पहुंच रहा है, तो काई उनके कार्यक्रमों में नजर आ रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें