बरौला गांव के शिव मंदिर के पास जितेंद्र शर्मा के मकान में मनोज अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ रहते हैं। मनोज प्रयाग अस्पताल के कैंटीन में काम करते हैं। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे मनोज की पत्नी सरिता ने पहले तीन साल की बेटी दिव्या को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया और इसके बाद पांच वर्षीय कृतिका को नीचे फेंक दिया। फिर खुद भी चौथी मंजिल से नीचे कूद गई।
इसे मामले में तीन साल की दिव्या की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कृतिका नीचे नहा रही एक महिला के पीठ पर गिरी और सरिता केबल वायर से टकराती हुई जमीन पर गिरी। इस कारण कृतिका और सरिता गंभीर रूप से घायल हो गईं और दोनों का इलाज प्रयाग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।