फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने 11 दिन की बेटी को रख दिया जलती अंगीठी पर... और फिर

Wed, 24 Jul 2019 01:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने अपनी 11 दिन की बेटी को जलती हुई अंगीठी पर रख दिया। पड़ोसियों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनकर बचाया और पुलिस को सूचना थी। पुलिस ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल भेज दिया। घटना बरौला में हुई। 

विज्ञापन


शिकोहाबाद निवासी रामप्रेम ऑटो चालक है और परिवार के साथ बरौला में रहता है।  12 जुलाई को रामप्रेम की पत्नी रत्नेश ने बेटी को जन्म दिया था। बच्ची पैदा होने के बाद रत्नेश का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। मंगलवार सुबह रामप्रेम अपने काम पर और सात साल का बेटा स्कूल चला गया। 

घर पर रत्नेश नवजात के साथ अकेली थी। रत्नेश के घर से धुआं निकल रहा था और नवजात रो रही थी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो रत्नेश अंगीठी के पास खड़ी होकर रो रही थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अंगीठी पर रखे उपले पर बच्ची थी

अंगीठी पर रखे उपले पर बच्ची थी। हालांकि आग तेज नहीं थी। लोगों ने तुरंत नवजात को बाहर निकाला और 100 नंबर पर फोन किया। एसपी सिटी विनीता जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है।  मामले की जांच की जा रही है।

कई दिन से आग-आग चिल्ला रही थी महिला
पुलिस के मुताबिक प्रसव के बाद से रत्नेश की मानसिक स्थिति खराब हो गई। वह अजीब हरकतें कर रही हैं और पिछले दो दिन से आग लगने के बारे में कई बार शोर मचा चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें