पुलिस ने दो आरोपी शाहरुख व तहसीन निवासी डासना को जेल भेज दिया था, जबकि हत्या में शामिल अमन व उसका चचेरा भाई सलमान फरार हो गया था। अमन व सलमान पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
जांच में सामने आया कि अमन उर्फ मुस्तकीम निवासी मोहल्ला छत्ता डासना तथा अरबाज निवासी पसौंड़ा थाना साहिबाबाद भी घटना में शामिल थे।
जबकि षड्यंत्र में अमन की मां सुल्ताना, जेल में बंद पिता हारून तथा अरबाज की मां रुखसाना भी शामिल थी। मंगलवार को देर शाम सुल्ताना और रूक्साना को हत्या के षड्यंत्र के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को पता चला कि अमन व अरबाज डासना में ही किसी घर में छिपे हैं। पुलिस ने दबिश दी तो लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस से हाथापाई कर दी।
इंस्पेक्टर रण सिंह ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में अब्दुल रहमान व आबिद निवासीगण कुरैशियान मोहल्ला वार्ड-8 डासना तथा सम्मन निवासी मोहल्ला काजी वाली मस्जिद डासना को गिरफ्तार किया गया है। फरार चल रहे अमन, अरबाज, सलमान, नौशाद को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।