थाना आदर्श नगर प्रभारी कुलदीप ने बताया कि बिहार निवासी जितेंद्र सिंह गुजरात में नौकरी करते हैं। पत्नी जयमाला देवी दो बच्चों के साथ आदर्श नगर में किराए पर रहती थी। मंगलवार को उसकी बेटी शालू कुमारी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आनंद कुमार पर केस दर्ज कर लिया है। बेटी शालू की मृत्यु के बाद मां जयमाला भी सदमे में चली गई।
बुधवार रात अचानक से उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके में सूचना दे दी है। मृतका का भाई बिहार से आ रहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।