फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार बेटी के लिए खिचड़ी बनाते वक्त गिरी छिपकली, खाने से मां की मौत 

Thu, 06 Jul 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पकाते समय छिपकली गिरने से विषाक्त हुई खिचड़ी खाकर शास्त्री नगर निवासी मुन्नी देवी की मौत हो गई। ईएसआई मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन


शास्त्री कालोनी निवासी किशनलाल की बेटी गुड्डी कुछ दिन से बीमार चल रही है। डॉक्टरों ने उसे हल्का खाना खिलाने की सलाह दी थी। रविवार शाम मां मुन्नी देवी ने बेटी के लिए खिचड़ी बनाई। मुन्नी देवी देख नहीं सकीं और पकाते समय खिचड़ी में छिपकली गिर गई।   तैयार होने पर बेटी को परोसने से पहले मुन्नी देवी ने स्वाद चखने के लिए खिचड़ी खाकर देखी। इसके बाद उन्होंने बेटी के लिए प्लेट में खिचड़ी निकाली तो साथ में मरी हुई छिपकली भी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल भी नहीं बचा पाए जान

- फोटो : demo pic
छिपकली देख उन्होंने खिचड़ी फेक दी लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी हालत खराब होने लगी। किशन लाल उन्हें लेकर तुरंत ही एक निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें बीके सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।   किशनलाल ने मुन्नीदेवी को ईएसआई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बुधवार तड़के इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। एसएचओ ओल्ड थाना ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें