मधु विहार इलाके में 19 साल की युवती के साथ तीन युवकों द्वारा अगवा कर चलती कार में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक युवक को हिरासत में भी ले लिया है।
हालांकि शुरूआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती के ही जानकार एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है, बाकी दोनों युवक उसके साथ मौजूद थे। फिलहाल गैंगरेप का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक सपना (19)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मधु विहार इलाके में रहती है। वह आईपी एक्सटेंशन स्थित सोसायटी में घरेलू नौकरानी का काम करती है। सपना का आरोप है कि मंगलवार रात को वह सोसायटी से काम कर घर के लिए निकली थी।