फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर डेयरी की अपील- प्लास्टिक के बजाय खरीदें टोकन वाला दूध, कीमत है चार रुपये कम

Tue, 01 Oct 2019 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • मदर डेयरी टोकन वाला दूध पैकेट वाले दूध की तुलना में 4 रुपये प्रति लीटर कम पर उपलब्ध कराता है
  • टोकन वाले दूध की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए कुछ अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे
  • कंपनी का मानना है कि इससे पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम भी कारगर होगी
विज्ञापन
मदर डेयरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की मुहिम में योगदान देने के लिए मदर डेयरी ने उपभोक्ताओं से पैकेट वाले दूध की बजाय टोकन वाला दूध खरीदने की अपील की है। मदर डेयरी टोकन वाला दूध पैकेट वाले दूध की तुलना में 4 रुपये प्रति लीटर कम पर उपलब्ध कराता है।

विज्ञापन


मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक संग्राम चौधरी का कहना है कि कंपनी टोकन वाले दूध की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए कुछ अतिरिक्त कदम उठाएगी और हर घर तक सक्रिय आपूर्ति को सुनिश्चित कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद के निवासियों द्वारा रोजमर्रा के जीवन में प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने में योगदान देगी।

कंपनी का कहना है कि अगर उपभोक्ता टोकन वाला दूध खरीदेंगे तो वह उन्हें पैकेट वाले दूध की तुलना में 4 रुपये सस्ता भी पड़ेगा और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम भी ज्यादा कारगर होगी। कंपनी अपने रीटेल सेल आउटलेट्स में वेंडिंग मशीनों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाओं का अनुभव प्रदान करेगी।
विज्ञापन


मदर डेयरी ने टोकन वाले दूध की मांग को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता को 10 लाख लीटर प्रति दिन तक बढ़ाया है। अब बड़ी संख्या में लोग वेंडिंग मशीनों से लाभान्वित होंगे, ऐसे में इस नकद प्रोत्साहन से उपभोक्ताओं को सालाना 140 करोड़ का लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें