अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। सोमवार से दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा।
अब प्रीमियम फुल क्रीम 50 रुपये, फुल क्रीम 48 रुपये, टोंड 38 रुपये, डबल टोंड 34 रुपये, टोकन दूध 36 रुपये का मिलेगा।
कारोबारियों के अनुसार कि गर्मी में मांग के अनुसार दूध की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण उसके मूल्य में इजाफा हुआ है।