फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को स्कूल छोड़ने गई मां-बेटे समेत हुई लापता

Tue, 30 Dec 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के संजय एंक्लेव निवासी रवि यादव की पत्नी शुक्रवार की सुबह अपने आठ साल के बेटे देव को छोड़ने के लिए स्कूल गई थीं। वह अपने साथ दो साल के बेटे आशू को भी ले गई थीं।
विज्ञापन


चाचा चौक स्थित स्कूल में देव को छोड़ने के बाद मां-बेटा दोनों लापता हो गए। रवि यादव ने पत्नी और बच्चे की तलाश अपने रिश्तेदारों से लेकर परिचितों में की।

कहीं से कोई जानकारी न मिलने पर पत्नी-बेटे के अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए उन्होंने सारन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ सारन ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में एक की मौत
फरीदाबाद में ही सड़क पर दौड़ रहे अनियंत्रित गति वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

भूड़ कॉलोनी निवासी रनवीर (30) को रविवार की शाम सेक्टर-86 बीपीटीपी की ओर जा रहा था। मास्टर रोड ओमैक्स हाइट के पास अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार कर फरार हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भूपानी थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें