फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने जारी किया वीडियो- 'मच्छरों को नहीं पता कि ये कांग्रेसी है और ये भाजपाई'

Mon, 19 Sep 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अस्पताल से बाहर आते मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंगलूरू से गले का ऑपरेशन कराकर रविवार दोपहर को दिल्ली लौटे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाम को वीडियो संदेश जारी करके मच्छरों के खिलाफ जंग का एलान किया।
विज्ञापन


डॉक्टर ने कुछ दिन आराम करने और कम बोलने की सलाह दी थी लेकिन 3:32 मिनट के वीडियो संदेश में बोले। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री को फॉगिंग मशीन खरीदने के निर्देश दिए, राजनीतिक दलों को भारत-पाकिस्तान मैच का हवाला देकर एक होने की अपील की। 

केजरीवाल ने संदेश में कहा कि हर घर में चिकनगुनिया हो रहा है। बहुत दर्द होता है। अस्पतालों में इंतजाम किए थे लेकिन परेशानी मच्छरों से है। राजनीति भी बहुत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'राजनीति छोड़कर मच्छरों से लड़ने के लिए एकजुट हो जाएं'

केजरीवाल
मच्छरों को नहीं पता होता है कि ये कांग्रेसी है, इसे काट लो और ये भाजपाई है इसे मत काटो। इसलिए राजनीति छोड़कर मच्छरों से लड़ने एकजुट हो जाएं।

केजरीवाल ने कहा जब दिल्ली वाहनों में सम-विषम लागू कर सकती है तो मच्छरों से निजात भी पा सकती है। एक डेढ़ महीने पूरी दिल्ली युद्ध छेड़ दे। कोशिश होगी कि हर गली-मोहल्ले में एक-दो दिन में छिड़काव हो। 

मुख्यमंत्री ने कहा, हाथ जोड़कर अपील है कि चाहे भाजपा के हों या कांग्रेस के, भारत-पाकिस्तान का मैच होने पर जैसे सभी एक  हो जाते हैं, वैसे ही मच्छरों से जंग में एकजुट हो जाएं। अगले दो-तीन दिन में सबसे बुलाकर बात करूंगा। 

थोड़ी कमजोरी और दर्द है 
केजरीवाल ने कहा कि वे गले का ऑपरेशन कराने गए थे, आज ही लौटे हैं। थोड़ी-थोड़ी कमजोरी है और दर्द भी है। डॉक्टर ने कहा है कि तीन-चार दिन आराम करना चाहिए। बोलने में थोड़ी तकलीफ हो रही है। एक दो जरूरी काम थे, इसलिए बात कर रहा हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें