आम आदमी पार्टी के 27 विधायकों की सदस्यता पर संकट आ सकता है। विधायकों पर लाभ के पद के दायरे में आने का आरोप लगाया है। कानून के एक छात्र ने जून में इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी।
आयोग ने शिकायत को राष्ट्रपति के पास भेज दिया है।यह मामला 21 संसदीय सचिवों से अलग है। कानून के छात्र विभोर आनंद ने जून महीने में चुनाव आयोग को शिकायत दी थी कि 27 आप विधायक रोगी कल्याण समिति में अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए गए हैं।
यह पद लाभ के पद के दायरे में आता है। ऐसे में इसकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। शिकायतकर्ता की दलील है कि विधायक रोगी कल्याण समिति में सदस्य के तौर पर शामिल हो सकता है। बतौर अध्यक्ष इनकी नियुक्ति नहीं हो सकती है।