फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी वाले घर में बंदर ने जमकर लुटाए नोट

Sat, 15 Feb 2014 04:26 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर स्थित एक घर से बंदर 50-50 रुपये के नोट की एक गड्डी उठाकर ले गया और उसने जमकर रुपये बरसाए। परिवार के लोग बंदर के पीछे-पीछे भागते रहे, लेकिन वह रुपये उड़ाता रहा। अंत में चंद रुपये ही लोग बटोर पाए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिलासपुर कस्बे में अशोक परिवार के साथ रहते हैं। 15 फरवरी को उनके घर में शादी है और उसी की तैयारियों को लेकर घर की दो महिलाएं रस्म अदायगी के लिए लिफाफों में 50-50 रुपये रखने का काम कर रही थीं।

किसी काम से एक महिला रसोई में चली गई और दूसरी महिला कमरे में चली गई। उसी दौरान एक बंदर आया और चारपाई पर रखे नोटों की गड्डी में से एक गड्डी उठाकर ले गया।
विज्ञापन


बंदर को 50-50 के नोट की गड्डी ले जाते हुए घर की महिलाओं ने देखा तो शोर मचाया। परिवार के लोग बंदर के पीछे-पीछे काफी देर तक घूमे।

लेकिन बंदर एक-एक करके नोटों को उछालता रहा और अंत में मात्र पांच सौ रुपये के करीब ही परिवारवालों के हाथ लग सके। रुपये देखकर मोहल्ले के बच्चों लूट मच गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें