फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बड़ी फिल्मों में काम करना है तो इसकी आदत डालनी होगी'

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुरबेरी इलाके में एक्टिंग के दौरान 17 साल की नाबालिग एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी देकर छेड़छाड़ करने वाले प्रोड्यूसर-डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दो हफ्तों की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी रविंद्र उर्फ रवि (47) को आईजीआई एयरपोर्ट के पास से दबोचा। बता दें कि रवि कई नामी बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम कर चुका है।

वहीं एक्ट्रेस भी कई टीवी सीरियल में बाल कलाकार के रूप में काम कर चुकी है। पुलिस ने रवि को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

आरोपी रविंद्र उर्फ रवि पिछले कई सालों से लाजपत नगर में टीवी एक्टिंग का संस्थान चला रहा था। शालू (बदला हुआ नाम) (17) भी उसके यहां पिछले कई सालों से एक्टिंग सीखने के लिए आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेला पाकर बनाना चाहते थे शारीरिक संबंध

शालू के मुताबिक गत 14 सितंबर को वह फतेहपुरबेरी स्थित एक क्लब में शूटिंग कर रही थी। आरोप है कि अकेला पाकर रविंद्र ने शालू से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव दिया।

विरोध करने पर कहा कि अगर उसे बड़ी फिल्मों में काम करना है तो उसे इसकी आदत डालना होगी। आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। किसी तरह खुद को छुड़ाकर पीड़िता अपने घर पहुंची।

अगले दिन उसने मां के साथ फतेहपुरबेरी थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पॉक्सो, जान से मारने की धमकी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें