फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स कॉलोनी में शिफ्ट होगा इकलाख का परिवार

Mon, 05 Oct 2015 08:57 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी के बिसहाड़ा गांव में हुई घटना के बाद इकलाख के परिवार की सुरक्षा पर लगातार नेताओं और सरकार द्वारा सवाल किए जा रहें हैं। राज्य सरकार ने परिवार को मुआवजे के साथ सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया है।
विज्ञापन


वहीं एयरफोर्स भी मामले पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। वायु सेना प्रमुख अरूफ राहा जहां पहले भी परिवार की हर संभव मदद और सुरक्षा का आश्वासन दे चुके हैं। वहीं आज फिर उन्होंने मीडिया को बताया कि वे सरताज और उसके परिवार के लिए जो भी बेहतर वे कर सकते हैं, उसका प्रयास कर रहे हैं।

बता दें कि कल इकलाख के बेटे सरताज ने एक टीवी चैनल को कहा था कि वे पूरे मामले में एयर फोर्स के अपने वरिष्ठ अधिकारियों की राय का ख्याल रखेंगे।
विज्ञापन

सीएम ने दिए तत्काल सहायता राशि के निर्देश

इकलाख के परिजनों को सुरक्षा की दृष्टि से एयरफोर्स कॉलोनी में शिफ्ट किए जाने की बात कही गई थी। सूत्र बताते हैं कि परिजनों को फिलहाल बिसहाड़ा गांव में नहीं बल्कि एयरफोर्स कॉलोनी में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

इस संदर्भ में इकलाख के परिजनों ने शासन और प्रशासन से हामी भी भर दी है। वहीं गौतमबुद्धनगर में एक अक्टूबर को धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली से घायल हुए राहुल यादव को भी प्रदेश सरकार ने पांच लाख रुपये की मदद की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें