फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की रात कहीं हुई छेड़छाड़, तो कहीं चला नशे का दौर

Fri, 01 Jan 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल का जश्न कुछ लोगों ने शराब, नशा कर सड़कों गाडिय़ां दौड़ाने और बोतलें फोडने के साथ आपस में जूतम पैजार कर मनाया। यहां तक कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ भी की गई।
विज्ञापन


हालांकि इनमें से ज्यादातर हुड़दंगियों का खुमार थाना-चौकी में पहुंचने के बाद उतरा। शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने 120 लोगों का चालान किया।

नए साल की संध्या पर सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस भी मुस्तैद हो गई। एल्कोसेंसर के साथ ट्रैफिक और थानों की पुलिस ने शाम आठ बजे से हार्डवेयर चौक, नीलम चौक, बीके चौक सहित कई जगहों पर लोगों नशे में वाहन चलाने वालों को रोका।

कई जगहों पर चालक पुलिस पर छोडने के लिए राजनैतिक रसूख दिखा दबाव डालते तो कहीं मिन्नतें करते दिखे। देर रात तक चेकिंग के दौरान अलग अलग स्थानों से 120 से अधिक लोगों को शराब पीकर ड्राइविंग करने पर चालान किए।
विज्ञापन


शोर मचा कर किया परेशान देर रात बसेलवा कॉलोनी में कुछ युवकों ने कार के दरजवाजे खोल कर तेज आवाज में संगीत बजाना शुरू किया, लोगों ने विरोध किया तो युवक मारपीट पर उतारू हो गए। मोहल्ले वाले इक_ा हुए तो कार में बैठ सभी फरार हो गए।

बीके चौक पर भी कुछ कार सवारों ने हंगामा किया। पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें भगाया। इसके  अलावा पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया।

सेक्टर 12 नेशनल हाइवे से सटे एक मॉल के बाहर भी लोगों के हंगामा करने की खबर पुलिस को लगी, यहां शराब की बोतलें फोड़ी गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व बोतलें फोड़ हंगामा कर रहे लोग भाग निकले।  

लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़
सेक्टर 23 में एक कार सवार लड़की को कुछ दबंगों ने कार से खींचने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने लड़की को बचाने का प्रयास किया तो दबंग उनसे भिड़ गए हालांकि इसका फायदा उठाकर लड़की कार लेकर भाग निकली।
विज्ञापन


बीके चौक पर पुलिस ने एक कार सवार तीन लड़कियों व दो लड़कों को रुकवाया। लड़कियों को उनके परिजनों को बुलाकर उनके साथ भेजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें