नोएडा के जीआईपी मॉल में सरेआम युवती से छेड़खानी व अश्लील हरकतें करने वाले युवक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद निवासी 25 वर्षीय एक युवती शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जीआईपी मॉल घूमने आई हुई थी। वह शॉपिंग कर रही थी। तभी उसके पीछे अलीगढ़ निवासी दीपेश कुमार (27) ने युवती का पीछा करना शुरू कर दिया।
जैसे ही युवती एस्क्लेटर के पास पहुंची, दीपेश ने युवती को खींच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। युवती के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। लोगों ने दीपेश को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।