उधर, जुबैर के बैंक खाते में करीब चार हजार से ज्यादा लोगों ने 55 लाख रुपये भेजे हैं। दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद जुबैर की जो बैंक खाते की डिटेल निकलवाई है उससे ये खुलासा हुआ है। बैंक खाते में करीब चार हजार से ज्यादा एंट्री हैं। लोगों ने एक हजार से लेकर कई हजार रुपये भेजे हैं। दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पैसे भेजने वाले लोग कौन हैं और कहां-कहां से पैसा भेजा गया है। स्पेशल सेल की आईएफएसओ के पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोहम्मद जुबैर के बैंक खाते में पैसे यूपीआई, ई-वॉलेट, कार्ड व इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भेजे गए हैं।
आईएफएसओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक ऑल्ट न्यूज की वेबसाइट पर एक पेज बना रखा है। इस पेज पर लोगों से डोनेशन की मांग की है। वेबसाइट पर ये भी लिखा हुआ है कि जो डोनेशन देगा उस राशि पर इनकम टैक्स नहीं लगेगा। दिल्ली पुलिस उन बैंक खातों की जांच कर रही है कि जिनसे उनके बैंक खाते में पैसा आया है।