फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में 26 को गरजेंगे मोदी

Sat, 22 Mar 2014 09:19 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन पर शनिवार को ब्रेक लगते ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोकने का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी, अखिलेश यादव, मायावती, शिवपाल यादव, जयंत चौधरी, कल्याण सिंह समेत अन्य नेताओं के कार्यक्र म लगभग फाइनल हैं।

प्रदेश के पहले चरण में बुलंदशहर समेत वेस्ट यूपी की दस सीटों गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ. बागपत, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर में 10 अप्रैल को मतदान है।

पहले चरण में मतदान से सभी नेताओं का जोर यहीं पर है। उसके बाद अन्य सीटों का रुख करेंगे। भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी 26 मार्च को यहां डॉक्टर भोला सिंह के पक्ष में सभा करेंगे।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी अशोक गोयल और अजय त्यागी ने बताया कि डीएवी कालेज को सभास्थल तय कर प्रशासन से अनुमति मांगी है। पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तीन सभाएं खानपुर, जहांगीराबाद और डिबाई में तय कर दी है। तरीख भी जल्द घोषित कर दी जाएगी।

समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जहांगीराबाद में तीस मार्च को सभा तय कर दी है। जिलाध्यक्ष हिमायत अली के मुताबिक तैयारी शुरू कर दी है। अधिकृत कार्यक्रम जल्द आ जाएगा। साथ ही सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव की एक अप्रैल को स्याना क्षेत्र में सभा तय है।

रालोद जिलाध्यक्ष हाजी मौदूद अली के मुताबिक सांसद और युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 28 मार्च को 25 को रोड शो करेंगे। रोड शो नंगला काट कुचेसर से शुरू होकर खाद मोहम्मदपुर में समाप्त होगा। वहां पर सभा होगी। सभी 25 गांव जाट बाहुल्य हैं।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष जयभगवान जाटव और प्रदीप जाटव ने बताया कि पार्टी मुखिया मायावती पांच अप्रैल को बुलंदशहर और गौतमुबुद्धनगर लोकसभा की संयुक्त सभा सिकंदराबाद में करेंगी। कार्यक्र म आ गया है। सूबे में विपक्ष के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य 26 को जहांगीराबाद में दहाडेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें